Balod :- 5 सूत्री मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बालोद 31 जनवरी को सभी सोसाइटी में करेंगे धरना प्रदर्शन...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Balod :- 5 सूत्री मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बालोद 31 जनवरी को सभी सोसाइटी में करेंगे धरना प्रदर्शन...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@बालोद
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 5 सूत्री मांग को लेकर 31 जनवरी को प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्र पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता सांसद विधायक पूर्व विधायक मंत्री भी किसी एक सोसाइटी के आंदोलन में शामिल होंगे एक दिवसीय इस धरना के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। 
      भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार के पास किसानों के हित में कोई स्पष्ट नीति नहीं है प्रदेश के किसानों को लगातार छला जा रहा है प्रदेश में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई सरकार को तुरंत करना चाहिए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा...
 1: धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए।
 2: रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें ।
3: असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान किया जाए।
 4: लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए ।
5: पिछले वर्ष के धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र दें।
ये सभी पांच प्रमुख मांग को लेकर धरना दिया जाएगा।
 उपरोक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू देते हुये भाजपा के समस्त पदाधिकारियों जेस्ट श्रेस्ट कार्यकर्ताओं व समस्त किसान बंधुओं को अपने अपने सोसाइटी के अंतर्गत उक्त धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने की अपील की है।
To Top