भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला सिंह पोर्ते ने 500 रु में गैस सिलेंडर उपलब्ध करानें प्रदेश सरकार पर बोला हमला...

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला सिंह पोर्ते ने 500 रु में गैस सिलेंडर उपलब्ध करानें प्रदेश सरकार पर बोला हमला...

@बलरामपुर//कमल साहू।।
बलरामपुर जिला अंतर्गत वाड्रफनगर मुख्य चौक राजीव गांधी चौक पर जिला भाजपा महिला मोर्चा शकुंतला सिंह पूर्ति के आह्वान पर वार्ड नगर के राजीव गांधी चौक पर खाली गैस सिलेंडर रखकर प्रदेश सरकार से ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदेशवासियों को उपलब्ध कराने की मांग रखी गई दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देहरादून में बड़ी घोषणा करते हुए चुनावी घोषणा पत्र में यह वादा करते हैं कि अगर हमारी सरकार बनती है तो एलपीजी गैस के दाम ₹500 के पार नहीं जाएगी इसी तारतम्य में अब बीजेपी के कार्यकर्ताओं में इसी बात को लेकर प्रदेश की जनता के लिए महिला मोर्चा को आगे रखकर सरकार पर हमला बोल रही है।

इसी को लेकर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के आह्वान पर जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला सिंह पोर्ते ने अपने समर्थकों के साथ एकजुट होकर वाड्रफनगर के राजीव गांधी चौक पर खाली सिलेंडर कर प्रदर्शन पर बैठ गई इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जाए महंगाई से यहां की जनता त्राहि-त्राहि मच गई है इस दौरान काफी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
To Top