CG :- धान खरीदी केंद्र में प्रति बोरा में मानक वजन से अधिक धान भर्ती लिया जा रहा...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG :- धान खरीदी केंद्र में प्रति बोरा में मानक वजन से अधिक धान भर्ती लिया जा रहा...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@बलरामपुर//कमलचंद साहू।।
धान खरीदी केंद्र रघुनाथ नगर में शासन के निर्देशानुसार 40 किलो 700 ग्राम के स्थान पर रघुनाथ नगर समिति के द्वारा किसानों से लापरवाही पूर्वक किसानों से अधिक मात्रा में धान 41 किलो 200 ग्राम धान प्रतिबोरा लिया जा रहा है। इस प्रकार किसानों से प्रति बोरे में अधिक धान लिया जा रहा है। इस तरह से धान खरीदी समिति प्रभारी की घोर लापरवाही है। इस संबंध में सीएनबी लाईव न्यूज़ संवाददाता कमल साहू ने नायब तहसीलदार श्री गुप्ता से जानकारी हासिल करना चाही तो, उन्होंने नोडल समिति लोगों के ऊपर पलड़ा झाड़ दिया गया और मेरे पास शिकायत आयेगा तो मैं कार्यवाही करूंगा।
कुछ लोगों ने सहायक पंजीयक बलरामपुर जिले से संपर्क साध समस्या हल करते नजर आए।
विडम्बना की बात तो यह है कि किसानों की धान खरीदी में अनाप-शनाप ढंग से किया जा रहा है। किसानों का यह भी कहना है कि अगर सही वजन भरा जाता है, तो दो-तीन बोरा धान अधिक ले लिया जाता है, जिसे हमारे रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं किया जाता है। किसानों का यह भी आरोप है कि जो शिकायत करेगा उसका धान मे नमी तथा अन्य खूबी निकाल कर रिजेक्ट कर नहीं खरीदने की धमकी दिया जाता है।
To Top