Balrampur : नवपदोन्नत प्रधान आरक्षकों द्वारा रक्षित केंद्र में किया गया वृक्षारोपण एवं श्रमदान...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Balrampur : नवपदोन्नत प्रधान आरक्षकों द्वारा रक्षित केंद्र में किया गया वृक्षारोपण एवं श्रमदान...

@बलरामपुर//कमल साहू।।
जिला बलरामपुर रामानुजगंज अंतर्गत आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए कुल 75 प्रधान आरक्षकगण प्रमोशन कोर्स पूरा कर रक्षित केंद्र बलरामपुर आमद आये हैं। नव पदोन्नत प्रधान आरक्षकगण द्वारा रक्षित केंद्र बलरामपुर में स्थित जय जवान वृंदावन उद्यान में वृक्षारोपण एवं साफ सफाई  कर श्रमदान किया गया। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक  बलरामपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन बलरामपुर एवं रक्षित केंद्र बलरामपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
To Top