Balod :- शुन्य बजट पर प्राकृतिक खेती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन...जिले के साथ सभी मंडलों में हुआ कार्यक्रम का आयोजन...-

Balod :- शुन्य बजट पर प्राकृतिक खेती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन...जिले के साथ सभी मंडलों में हुआ कार्यक्रम का आयोजन...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@बालोद//पीयूष कुमार।।
 भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर बालोद जिले के सभी मंडलों द्वारा टीवी एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन का आम जनों एवं ग्रामीण जनों को सुनाया गया।
 इस संबंध में जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 16 दिसंबर को समय 11:00 से 1:00 बजे तक दूरदर्शन यूट्यूब और विभिन्न समाचार चैनलों पर सीधा प्रसारण किया गया केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का उद्बोधन हुआ तत्पश्चात आदरणीय प्रधानमंत्री का उद्बोधन हुआ।
 इस उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में हरित क्रांति के चलते खाद्यान्न के उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है ऐसी दशा में गुणवत्ता पूर्ण खाद्यान्न के लिए जैविक खेती की ओर देश के प्रत्येक किसानों को जाना होगा केमिकल कीटनाशक केमिकल फर्टिलाइजर मुक्त खेती देकर ही जहरीले अनाज से मुक्ति पाई जा सकती है यह जैविक खेती किसानों के भाग्य के साथ ही साथ भारत देश का भाग्य बदलेगा साथ ही देश का कायाकल्प एवं नई भावनाओं का विस्तार होगा. 
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा गण प्रेम साहू दुष्यंत सोनवानी रूपेंद्रसिन्हा कौशल साहू प्रनेश जैन मनीषा झा सुरेश निर्मलकर गोविंद माधवाणी टीनेश्वर बघेल किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू टिका राम निषाद ओंकार सिन्हा चैत्रण्या निसाद सुरेश देशमुख शशि कांत साहू उमेश विश्वकर्म! पन्ना साहू मितेंद्र वैसनव के साथ साथ मंडल प्रभारी गण किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण सम्मिलित है।
To Top