संविधान हो पाठ्यक्रम में शामिल- दीक्षा अग्रवाल... I
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

संविधान हो पाठ्यक्रम में शामिल- दीक्षा अग्रवाल... I

@अंबिकापुर//धीरज सिंह।।
भारत के 72वे संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कन्याशक्ति संयोजिका ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
सुश्री दीक्षा अग्रवाल ने बताया कि संविधान से ही समस्त विधिया का अस्तित्व है एवं किसी भी देश को सही तरीके से चलाने के लिए संविधान की ही जरूरत पड़ती है। यह लोगों को नियमों के दायरे में रहकर कार्य करने की आजादी देता है।भारतीय संविधान को विश्व के सबसे बड़े व लिखती संविधान होने का गौरव प्राप्त है व इसे बनाये रखने हेतु कार्य करने की आवश्यकता है।संविधान की जानकारी की आवश्यकता केवल विधि के विद्यार्थियों को नही अपितु देश के प्रत्येक नागरिक को है अतः इसकी शुरुवात विद्यार्थी को उनकी स्कूली शिक्षा के समय से स्नातक तक अनवरत दी जानी चाहिये।
दीक्षा अग्रवाल कहती है कि छात्रों को स्तर सह  अर्थात बढ़ती कक्षानुसार संविधान की गंभीरता को समझाता अध्याय एक अलग विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल करने से विद्यार्थियों में संविधान व राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वो को सुनिश्चित करने में लाभदायी सिद्ध होगा जिससे राष्ट्रप्रेम का भाव ही नही बल्कि अपराधों को भी कम किया जा सकता है।
ज्ञापन सौंपने वालो में प्रीति यादव,हेमा रजक,अम्बे सिंह,सिमरन सोनी,गौरी तिवारी,काजल साहू व कविता समेत अनेको कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
To Top
ADVERTISEMENT