CG :- धान खरीदी के पहले हो बारदाने का इंतजाम :- परमानंद सेन...-

CG :- धान खरीदी के पहले हो बारदाने का इंतजाम :- परमानंद सेन...-

PIYUSH SAHU (BALOD)

@राजनांदगांव
भाजपा युवा मोर्चा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य ठाकुर परमानंद सेन ने सरकार से धान खरीदी के पहले बारदाना मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी शुरू होने के पहले बाजार में बारदाना का संकट खड़ा हो रहा है किसानों को महंगे में बारदाना खरीदना पड़ रहा है किसान अपना खून पसीना एक कर मेहनत करके फसल उगाये है और मौसम के मार से कई किसानों का फसल बर्बाद हो गया।अपने आपको किसान हितेषी बताने वाले मुख्यमंत्री अगर किसान हितेषी होते तो 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो जाता।श्री सेन ने बताया भाजपा ने ज्ञापन सौंपकर धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू करने की मांग की थी लेकिन सरकार ने 1 दिसंबर की तिथि तय कर दी धान खरीदी 1 सप्ताह बाद शुरू होने वाली है किंतु व्यवस्था शून्य है। किसान बारदाना खरीदने को मजबूर हैं शासन के आदेश के मुताबिक समितियों से बोरा नहीं मिलेगा और किसानों को बोरे की व्यवस्था कर धान बेचेगा जो दुर्भाग्य जनक है आवश्यकतानुसार बोरा की व्यवस्था कराने और वर्षा से फसल बर्बादी का सर्वेक्षण कर क्षतिपूर्ति देने की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है।
To Top