जो आजादी के संघर्ष के 'आ' नहीं जाने ऐसे नासमझ इस संघर्ष को क्या समझ पाएंगे
@रायपुर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश की आजादी के तमाम क्रांतिकारियों को अपमानित करने वाले अपने विवादास्पद बयान पर हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित कंगना राणावत चौतरफा घिरती नजर आ रही है। देश भर से उसके खिलाफ लोग उग्र हो रहे हैं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष ऊधो वर्मा एवं महामंत्री प्यारे लाल साहू ने कंगना राणावत की इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है नेताद्वय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कंगना का यह जहरीला बयान केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व क्रांतिकारियों का अपमान नहीं है बल्कि यह पूरे भारतवर्ष का अपमान है। कंगना रनौत के बयान का विरोध करते हुए नेताद्वय ने आगे कहा कि भारत को परातंत्रता की बेड़िया से मुक्त करने के लिए महात्मा गांधी सहित वीर क्रांतिकारियों ने संघर्ष किया, कुर्बानियां दीं. लेकिन जिन्होंने आजादी के संघर्ष का 'आ' नहीं जाना, वो नासमझ इस संघर्ष को क्या समझ पायेंगे.
नेताओं ने देश के गृह मंत्री से सवाल सवाल करते हुए कहा कि क्या कंगना रनौत को पद्मश्री दिया जाना उचित है. इस तरह के बयान देश को जोड़ने का नहीं बल्कि तोड़ने का काम करती हैं.
भारत को आजादी दिलाने वाले सबसे महत्वपूर्ण पुरुष महात्मा गांधी थे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में गांधीजी के योगदान को शब्दों में नहीं मापा जा सकता है। उन्होंने अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया। उनकी नीतियां और एजेंडा अहिंसक थे और उनके शब्द लाखों लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत थे।
आज हम इन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम तथा भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी सहित सभी ने अमूल्य योगदान दिया। उनके त्याग, समर्पण एवं देशप्रेम के जज्बे के सामने हम सभी नतमस्तक एवं कृतज्ञ हैं। इन्हीं लोगो की बदौलत हमारे देश में लोकतंत्र कायम हो सका। हम सभी भारत वासियों को इनके त्याग एवं समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना हम सबका दायित्व बनता है।
इन्होंने कंगना के बयान पर देश के प्रधानमंत्री गृह मंत्री सहित छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं की चुप्पी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए बयान की भाजपा नेताओं की मौखिक सहमति करार दिया। उन्होंने कहा कि शायद कंगना के बयान देने के लिए ही पद्मश्री दिया गया है कंगना के बयान पर भाजपा नेताओं से जवाब मांगा है। नेता द्वय ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश को आजादी दिलाने वाले तमाम क्रांतिकारियों का घोर अपमान करने वाली कंगना से पद्म पुरस्कार वापस लेकर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।