जरही:-भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर नगर मंडल के मार्गदर्शन पर कवर्धा में हुए हिंदुओं के साथ अत्याचार,हिंदू धर्म के ध्वज का अपमान,पुलिस के द्वारा हिंदुओं पर लाठीचार्ज एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल जरही द्वारा जरही चौक में प्रदेश की तानाशाही सरकार के खिलाफ हल्ला बोल एवं जमकर नारेबाजी की और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया।
छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार बनने के बाद इन 3 सालों में लगातार धर्मांतरण का मुद्दा हो या हिंदुओं को दबाने का प्रयास हो और लगातार उपद्रवी तत्वों को संरक्षण देने का काम हो या सरकार कर रही है जिसकी आज कड़ी शब्दों में भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल ने निंदा की है।घटना के विरोध में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के निर्देश एवं जरही मंडल अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में जिला प्रभारी हिमांशु सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन के कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कवर्धा के स्थानीय विधायक व मंत्री के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिनों कवर्धा में ध्वज को लेकर दो समुदायों के बीच आपसी विवाद का मामला प्रकाश में आया था जिसके पश्चात वहां के स्थानीय मंत्री के द्वारा एकपक्षीय कारवाई करते हुए प्रशासन का हस्तक्षेप कर अंधाधुन पुलिस बल से लाठी चार्ज कराया गया था। जिसमें कई लोग भी उसके घायल हुए हैं। जो कि एक निंदनीय घटना है। तत्पश्चात युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जा रहा था। जिसमें पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झुमा-झुपटी हुई।
कार्यक्रम में भाजयुमो जरही मंडल विकेश जैसवाल,मुकेश मांझी, प्रवीण सिंह,विश्वजीत सोनी, मुकेश शर्मा ,योगेश तिवारी,राकेश सिंह,संतोष टोप्पो,विवेक सिंह,धनेश्वर राजवाड़े, राजू शर्माओ०पी सिंह,सूरज सिंह , अक्षय सराठे,प्रियांशु गुप्ता,प्रकाश गुप्ता, मोहित गिरी ,प्रियदरसी,आशिक टेकाम,अभिषेक सिंह,अंकित सिंह,अनुराग द्विवेदी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।