CG :- राज्य स्तरीय रासेयो ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन... किन को किन को मिला स्थान पढ़िए खबर में विस्तार से...-

CG :- राज्य स्तरीय रासेयो ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन... किन को किन को मिला स्थान पढ़िए खबर में विस्तार से...-

PIYUSH SAHU (BALOD)

@रायपुर 
 भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवको के संयुक्त प्रयास से राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 3 अक्टूबर को किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति जागरूक करना रहा। विद्यालय एवं महाविद्यालय के 3800 नियमित स्वयंसेवको ने अपना पंजीयन करवाकर इस प्रतियोगिता हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित किए। एक कदम जागरूकता की ओर पहल से रा.से.यो. की गतिविधियों व सूक्ष्म जानकारियों को राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित इकाई के स्वयंसेवकों को जोड़कर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में स्वयंसेवकों की भूमिका सुनिश्चित करना व शिक्षा के साथ समाज सेवा को बढ़ावा देना है। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम वरिष्ठ स्वयंसेवक सत्येंद्र साहू (राष्ट्रपति पुरस्कृत) व कौशल गजेंद्र (राज्य स्तरीय पुरस्कृत)के निर्देशन एवं नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का संचालन निखिल कुमार व राकेश साहू ने तकनीकी व्यवस्था पर अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया। प्रतियोगिता के शुरुवात से अंतिम तक सलाहकार के रुप में निरंतर वरिष्ठ स्वयंसेवक यशपाल साहू ने मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लुई भास्कर कौशिक,अटल विहारी वि.वि बिलासपुर, द्वितीय स्थान
प्राची शर्मा प.रवि.वि.वि रायपुर, तृतीय स्थान साक्षी शर्मा प.रवि.वि.वि रायपुर, चतुर्थ स्थान बिहारी लाल साहू गुरु संत गहिरा वि.वि सरगुजा, पंचम स्थान देवेंद्र कुमार सेठिया शहीद महेंद्र कर्मा वि.वि.बस्तर प्राप्त किया। 
आयोजक समिति ने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। आयोजन समिति में प्रमुख रूप से राज्य स्तरीय पुरस्कृत स्वयंसेवको में ,राधिका पॉवर,तनुजा,शिल्पा साहू,अजीत सिन्हा,टाकेश्वर साहू,विशाल देवांगन,हेमलता साहू,फ़लक,लाकेश,चंद चौहान,नीरज,नरेश,परमेश्वर ठाकुर,गोविंद ,दिव्या ,ज्योति वर्मा,खुशबू ,शालिनी ,किशोर राजपूत ,शिवा पटेल,आकृति ताम्रकार ,रासेयो जिला बालोद विशेष सहयोग रहा।
To Top