राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित...

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित...

@दुर्ग//वेश देशमुख।।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 के आयोजन के अंतर्गत दुर्ग जिले में तीन आदिवासी दलों का चयन किया जाना है। चयनित लोक नर्तक दलों को संभाग स्तर के आयोजन में सम्मिलित किया जाएगा।
तीन दलों के चयन हेतु प्रतियोगिता विभागीय छात्रावास मालवीय नगर चौक दुर्ग में आयोजित की गई है, जिसका थीम विवाह, फसल कटाई, पारंपरिक त्यौहार और अन्य/ओपन कैटेगरी रखा गया है। इच्छुक आदिवासी लोक नर्तक दल कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कलेक्ट्रेट परिसर दुर्ग में 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। 
To Top