@सूरजपुर//अविनाश यादव।। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह व सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशि तिर्की के मार्गदर्शन में एन.पी.सी.डी.सी.एस. कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैप का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति सूरजपुर के द्वारा जिला चिकित्सालय सूरजपुर में 3 अक्टूबर को प्रातः 10रू00 बजे से दोपहर 03रू00 बजे तक किया जाना है।
जिसमें समस्त कैंसर संभावित मरिजों का जांच एवं उपचार कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंडारकर, आनकोलाजिस्ट दिल्ली एवं डॉ. सी.एम.पाठी, कीमोथेरेपी नोडल अधिकारी उज्जैन द्वारा दोपहर 12रू00 बजे से 2रू00 बजे तक किया जायेगा।
कैंसर कैंप में समस्त पुरूष एवं महिला जिनकी उम्र 30 वर्ष से अधिक है, उनका ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच निशुल्क की जायेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुये अधिक से अधिक मरीज सम्मिलित होकर कैम्प का लाभ ले।
अग्रिम पंजीयन के लिए डॉ. दीपक जायसवाल एन.सी.डी. नोडल, डॉ. अनिशराम चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आशुतोष कोशले चिकित्सा अधिकारी एवं जिला चिकित्सालय सूरजपुर में संपर्क कर सकते हैं।