जिला सीईओ ने केनापारा पर्यटन स्थल पहुंच कर प्रगतिरत कार्यों का किया मुआयनाI
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

जिला सीईओ ने केनापारा पर्यटन स्थल पहुंच कर प्रगतिरत कार्यों का किया मुआयनाI

शशि रंजन सिंह

सूरजपुर:
 कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने बिश्रामपुर केनापारा में संचालित केनापारा पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होने वहां कार्यरत महिला स्व सहायता समूह के आय को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। विदित हो कि कुछ दिन पहले कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने केनापारा स्थित पर्यटन स्थल का निरीक्षण कियो एवं विभिन्न कार्यों की स्वीकृति दी थी। निर्देशानुसार केनापारा में छोटी-छोटी दुकानों के लिए शेड निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिला सीईओ ने महिला समूहों के प्रोडक्ट की क्वालिटी बढ़ाने एवं ब्रांडिंग आदि से प्रोडक्ट के बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिए, साथ ही दो दिवस के अन्दर यहां पर एनआरएलएम की गतिविधियां यहां के दुकानों में चालू करने के निर्देश दिए। महिला समूह द्वारा पीने के पानी की समस्या बताने पर पीएचई विभाग के माध्यम से पानी व्यवस्था कराने आश्वत किये थे। जिसके परिपालन में एक बोर हो गया है, इसके अलावा एक बोर और करने के निर्देश पीएचई विभाग को दिए हैं। हार्टिकल्चर विभाग को प्लानटेशन एवं बागवानी विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यहा पर अच्छी किस्म के फूलों के पौधे भी लगाने कहा।  
  सीईओ ने केनापारा में बोंटिंग करते हुए वहां के कैंटिन का निरीक्षण किया। कैंटिन में अलग-अलग पार्लर जैसे- आईसक्रीम, जलेबी और भी फूड आदि से संबंधित पार्लर को भी शामिल करने कहा। सीईओ ने केनापारा में कार्य कर सभी विभाग प्रमुखों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिससे लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराकर आय वृद्धि के नये अवसर सृजित किये गये है। 
   इस दौरान जनपद सीईओ राजेश सेंगर, एडीनल सीईओ संजय राय, मत्स्य विभाग अधिकारी श्री एमएस सोनवानी, ईई आरईएस एम एस राजपूत, ईई सीएसईबी एच. के. मगेश्कर, एसडीओ आरईएस फरहान खान, एपीओ श्री केएम पाठक, एनआरएलएम की पूरी टीम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
To Top
ADVERTISEMENT