Balod :- बालोद को सूखा घोषित करने के लिए सरकार के द्वारा किया जा रहा है किसानों से छल...भाजपा किसान मोर्चा बालोद कल करेंगे उग्र आंदोलन :- तोमन साहू
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Balod :- बालोद को सूखा घोषित करने के लिए सरकार के द्वारा किया जा रहा है किसानों से छल...भाजपा किसान मोर्चा बालोद कल करेंगे उग्र आंदोलन :- तोमन साहू

PIYUSH SAHU (BALOD)
@बालोद//पीयुष कुमार।।
 बालोद भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री श्याम बिहारी जायसवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत पावर के मार्गदर्शन एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू व समस्त मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व मे तहसीलों को सूखा ग्रस्त व छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के कुशासन व अन्याय एवं प्रदेश की किसानो से की गई वादा खिलाफी के विरोध में किसान मोर्चा द्वारा जिले के तहसील स्तर पर एक दिवशीय धरना कार्यक्रम कल दिनाक 14 सितम्बर को आयोजित किया गया है जिसमे 5 तहसीलों में गुंडरदेही, डौंडीलोहारा, डौंडी, बालोद ग्रामीण , बालोद शहर मंडल ,गुरुर समलित है।
जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने उक्त कार्यक्रम मे भाजपा मण्डल पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला के स्थायी व विशेष आमंत्रित सदस्य, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के जिला व मण्डल पदाधिकारी,जिला एवं मंडल के कार्यसमिति सदस्य ,वरिष्ठ कार्यकर्तागण एवं आमजन ,कृषक को अधिक से अधिक संख्या मे उपथित होने की अपील की गई है।
             
धरना प्रदर्शन की तैयारी
कल किसान मोर्चा के बैनर तले तहसील स्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन बालोद के जयस्तंभ चौक में कल दिनांक 14-09-2021 को समय 1 बजे से 4 बजे तक रखी गई है। जिसमें प्रमुख विषय ब्लॉक को सुखा ग्रस्त घोषित किया जाय,एवं बिजली कटौती को बंद किया जाय आदि विषय रखा जाएगा।
     अतः बालोद तहसील में आने वाले सभी मण्डल पदाधिकारी ,वरिष्ठ नेता,सभी मोर्चा के पदाधिकारियों सहित चुने हुए जनप्रतिनिधियों सहित गांव से काफ़ी संख्या में किसान साथियों को उपस्थित होंगे।
To Top