17 वर्षीय युवती को शादी का झांसा दे युवक करता था शारीरिक शोषण... मुकरनें पर युवती पहुंचा थानें...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

17 वर्षीय युवती को शादी का झांसा दे युवक करता था शारीरिक शोषण... मुकरनें पर युवती पहुंचा थानें...

@भोपाल//इंटरनेट डेस्क।। 
एक ही मोहल्ले में रहने के कारण किशोर व किशोरी के बीच दोस्ती हो गई थी। यह दोस्ती जब प्रेम-प्रसंग में बदल गई तो किशोर के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। बालिग होते ही शादी कर लेने का झांसा देकर वह नाबालिग का शारीरिक शोषण करता रहा। शादी की बात टूट जाने पर किशोरी ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग मंत्रालय के पास रहती है। उसके घर के पास में रहने वाले किशोर से उसकी चार साल पहले दोस्ती हो गई थी। ज्यादा नजदीकी संबंध बन जाने के बाद तीन महीने पहले किशोर ने नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। किशोर जब अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहने के लिए आ गया तो यहां पर भी वह उसे बुलाकर ज्यादती करता रहा। 


नाबालिग की मां को जब यह बात पता चल गई तो दोनों परिवारों के बीच शादी की बात होने लगी। उनके बीच तय हुआ था कि दोनों के बालिग होते ही उनकी शादी कर दी जाएगी। पिछले दिनों जब शादी की बात टूट गई तो नाबालिग ने थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर बाल अपचारी की तलाश शुरू कर दी है।



साभार : इंटरनेट वेबसाइट।। 

To Top