@सरगुजा//कमल चंद साहू।।
हमारा भारत देश में जन्म जन्मांतर से आस्था और विश्वास का पर्व मनाते हुए आ रहा है। ऐसे ही पर्वों में एक सावन मास का पर्व भी है। इस पर्व में पूरे 1 महीने पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में कुछ महत्वपूर्ण मान्यताएं हैं उन मान्यताओं तथा धार्मिक आस्थाओं के अंतर्गत लोगों ने अपनी श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाते हुए नजर आए।
पूजा पाठ करते हुए कुछ बालिकाओं से बातचीत करने पर बताया गया कि यह सावन का महीना भगवान शंकर जी का महत्वपूर्ण है।
इस पर्व में भगवान शंकर जी तथा माता पार्वती देवी जी से जुड़ा हुआ त्यौहार है। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि शंकर भगवान को खुश करने के लिए पूजा अर्चना किया जाता है। शिव मंदिरों में भक्तों का सुबह से लेकर शाम तक पूजा पाठ श्रद्धा एवं विश्वास के साथ करते हुए लोग नजर आए। राज्य के कई जगहों पर शिव मंदिरों में शिव भक्तों का ताता लगा रहा। छोटे-बड़े कई जगहों पर शिव मंदिरों में अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए तमाम शिव भक्तों को भक्ति में ओतप्रोत देखा गया।
हर सावन सोमवार का लोगों ने व्रत भी रखा और कुछ लोगों ने तो पूरे सावन मास भर व्रत रखा। इस व्रत के माध्यम से कुछ कुंवारे लड़के एवं लड़कियों का ऐसा मानना है कि भगवान शंकर व माता पार्वती देवी जैसा जीवनसाथी की कामना करते हुए पूजा अर्चना मंदिरों में देखा गया।