CG :- खैरझिटी हाईस्कूल में स्थाई प्राचार्य को लेकर ग्रामीण कलेक्टर से लगाएंगे गुहार...-

CG :- खैरझिटी हाईस्कूल में स्थाई प्राचार्य को लेकर ग्रामीण कलेक्टर से लगाएंगे गुहार...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@ राजनांदगांव
खैरझिटी हाईस्कूल को प्राचार्य नही देते समय

उपरवाह - राजनांदगांव जिलामुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम खैरझिटी के हाईस्कूल में स्थाई प्राचार्य के लिए ग्रामीण अब कलेक्टर से गुहार लगाने की तैयारी में है। जुलाई 2017 में आए प्राचार्य इंदुमती मिश्रा की अटैच जिला शिक्षा विभाग में होने के कारण प्राचार्य खैरझिटी हाई स्कूल को समय नही दे पा रहा है। जिससे यहां के शिक्षक अपनी मनमानी चला रहे है। न तो बेहतर पढाई हो रही हैं और न ही शिक्षक समय मे स्कूल आ पाते है । शाला विकास समिति और न ही पंचायत द्वारा इस पर ध्यान दिया जा रहा है। हाईस्कूल की शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रहे है जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। खैरझिटी के ग्रामीण अब हाई स्कूल में स्थाई प्राचार्य की मांग को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौपेंगे।

मिडिल स्कूल के शिक्षिका के खिलाफ भी करेंगे शिकायत 
पुर्व माध्यमिक शाला खैरझिटी के शिक्षिका अंजू चौहान की भी शिकायत ग्रामीण कलेक्टर से करेंगे। ग्राम पंचायत द्वारा मोहल्ला क्लास लगाने स्कूल को अनुमति दिया गया था पर इस लापरवाह शिक्षिका ने अपनी मनमर्जी चलाकर पंचायत की अनुमति को अनदेखा कर मोहल्ला क्लास नही लगाया जिससे बच्चो की पढ़ाई प्रभावित हुई । शिक्षिका न ही समय पर स्कूल आते हैं और समय से पहले घर चला जाता है। शिक्षिका की इस रवैये से ग्रामीण काफी हतास हैं। 

अच्छे शिक्षा संचालन के लिए स्थाई प्राचार्य जरूरी - तिलेश्वर

छात्र युवा मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा मीडिया संयोजक तिलेश्वर सिन्हा ने कहा कि हाई स्कूल के वर्तमान प्राचार्य को स्कूल में अपना समय देना चाहिए। प्राचार्य नही आने से स्कूल की शिक्षा व्यवस्था काफी डगमगा गया है। चिंता की विषय तो ये है कि 12 वी के बच्चे भी प्राचार्य का नाम तक नही जानते। स्कूल में अच्छे शिक्षा का संचालन हो सके इसके लिए हम कलेक्टर से स्थाई प्राचार्य की मांग करेंगे। और मिडिल स्कूल के लापरवाह शिक्षिका पर कड़ी कार्यवाही करने कलेक्टर से निवेदन करेंगे। 

शाला विकास समिति व पंचायत ध्यान नहीं दे रहे - ग्रामीण

खैरझिटी के ग्रामीणों ने कहा कि हाई स्कूल में प्राचार्य इतनो दिनों से अपनी उपस्थिति नही दे रहे हैं।तो इस पर शाला विकास समिति व पंचायत को ध्यान देना चाहिए। सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। हम सभी ग्रामीण बच्चो की भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्थाई प्राचार्य की मांग करेंगे।
To Top