BJP :- भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी की महिला मोर्चा की मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

BJP :- भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी की महिला मोर्चा की मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@ बलरामपुर
आज भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी में महिला मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई !भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मति उद्धेश्वरी पैकरा के मुख्य आतिथ्य में एवं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती शशि कला के अध्यक्षता में संपन्न की गई । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में महिला मोर्चा की जिले की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला पोर्ते मंडल के अध्यक्ष संजय जायसवाल जी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत सेन सिंह जी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम को वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में आंधी जनसंख्या महिलाओं की है और भारतीय जनता पार्टी में जिस प्रकार सभी महिलाओं को समान अधिकार देते हुए संगठन के दायित्व में सर्वोपरि रखा है ऐसा अन्य किसी पार्टी में नहीं है जिस प्रकार छत्तीसगढ़ की सरकार में महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है आए दिन बढ़ते अपराध से छत्तीसगढ़ अब अपराध गढ़ बन चुका है ।इन सभी मुद्दों को लेकर हमें आमजन तक जाना है और 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनाना है भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में हम महिलाओं का अहम योगदान होगा। हम सभी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस के आगामी चुनाव के लिए तैयार हो जाना है।
 महिला मोर्चा के प्रथम कार्यसमिति बैठक में जिले के मंत्री हीरामणि निकुंज महिला मोर्चा के जिले की महामंत्री बसंती भगत पार्षद कुंती , सुरभि मंडल की मंत्री भगवती सोनवानी महिला मोर्चा मंडल महामंत्री ममता पैकरा जी मंडल महामंत्री बालेश्वर राम जी किसान मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र पैकरा जी मंडल के उपाध्यक्ष अशोक सोनी जी नेता प्रतिपक्ष सोमनाथ भगत जी सहित भारतीय जनता पार्टी के एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
To Top