20 अगस्त को मनाया जाएगा सदभावना दिवस...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

20 अगस्त को मनाया जाएगा सदभावना दिवस...

@दुर्ग//वेश कुमार देशमुख।। 
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी का जन्म दिवस 20 अगस्त को सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। सद्भावना दिवस का उद्देश्य सभी धर्म, भाषा और क्षेत्र के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करना और अहिंसा को अपनाते हुए लोगों के बीच सद्भावना को बढ़ावा देना है। वर्तमान में कोविड-19 महामारी के संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए इसका आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सद्भावना दिवस की शपथ ली जाएगी।
To Top