BJP :- राष्ट्रीय महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की पहली राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुए शालिनी राजपूत...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

BJP :- राष्ट्रीय महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की पहली राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुए शालिनी राजपूत...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@ रायपुर
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा की पहली पदाधिकारी बैंठक में शामिल हुई प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजपूत बैठक में जे.पी.नड्डा  (राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्री दुष्यंत कुमार गौतम(राष्ट्रीय महामंत्री व महिला मोर्चा प्रभारी),श्रीमती वानिती श्रीनिवासन (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा) की गरिमायी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन व वन्देमातरम गीत से की गई बैठक में कई तरह के मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए किस तरीके से समर्पित सरकार है।बेटी के जन्म से लेकर जीवन के हर चरण में बेटियों और बहनों की रक्षा,सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है जैसे की उज्जवला योजना,स्वाबलंबन के लिए मुद्रा योजना,सुकन्या समृद्धि योजना,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इस मौके पर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ तथा समाज हित में सरकार की विभिन्न योजनाओं द्वारा समाज का लाभ पहुंचाने पर विचार किया तथा उन्हें आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। महिला मोर्चा यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाएं जमीनी स्तर पर पहुंचे एवं उनका उचित लाभ भी अंतिम छोर पर खड़ी महिला तक पहुंचे।
To Top