आज़ाद सेवा संघ (ASS) सरगुजा के ज़िला अध्यक्ष बने रणवीर सिंह...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

आज़ाद सेवा संघ (ASS) सरगुजा के ज़िला अध्यक्ष बने रणवीर सिंह...

@सरगुजा//अविनाश यादव।। 
समाजसेवी रणवीर सिंह आज़ाद सेवा संघ  सरगुजा के ज़िला अध्यक्ष  मनोनीत किया गया है। आज़ाद सेवा संघ   के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय जी के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव रचित मिश्रा जी के सहमति से रणवीर सिंह जी को ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
रणवीर सिंह बड़े लंबे समय से आज़ाद सेवा संघ सरगुजा से जुड़े हुए है उन्होंने समाज हित और छात्र हित में लगातार काम करते आ रहे हैं और किसी प्रकार का मुद्दा हो तो अपना आवाज उठाने से पीछे नहीं हटते और हाल ही में रणवीर सिंह जिला उपाध्यक्ष पद पर थे और अब उन्हें ज़िला अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दिया गया है इससे आज़ाद सेवा संघ सरगुजा के पदाधिकारियों में बहुत ही उत्साह का वातावरण है।
To Top