अपनी ही महिला कर्मचारी को देख हैवान बना बॉस... ज़बरन Sex की कोशिश करनें पर महिला नें काट लिया बॉस का ही प्राइवेट पार्ट...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

अपनी ही महिला कर्मचारी को देख हैवान बना बॉस... ज़बरन Sex की कोशिश करनें पर महिला नें काट लिया बॉस का ही प्राइवेट पार्ट...

@स्पेन(वेब डेस्क)//CNB Live News।।
स्पेन के एक बार में काम करने वाली महिला कर्मचारी पर आरोप है कि उसने अपने बॉस का चाकू से प्राइवेट पार्ट काट डाला क्योंकि वो उनका रेप करने की कोशिश कर रहा था. इस महिला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। 


यूरो वीकली न्यूज के मुताबिक, बार्सालोना में सैंट एंड्रयू डे ला बार्सा के एक रेस्टोरेंट में ये घटना घटी है। महिला का कहना है कि उसका बॉस उसे पिछले कई महीनों से हैरेस कर रहा था और उसके साथ संबंध बनाने के लिए कई बार जोर-जबरदस्ती कर चुका था।

डेली मेल की रिपोर्ट्स के अनुसार, ये महिला 30 साल के आसपास की है और वो बांग्लादेश से ताल्लुक रखती है. इस महिला ने हमले के बाद पुलिस को फोन किया और कहा कि उसने ये कदम बार के मालिक द्वारा सेक्स अटैक के बाद ही उठाया था। 


अभी तक इस शख्स की पहचान सामने नहीं आई है. हालांकि, डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ये शख्स भी पाकिस्तान या बांग्लादेश का हो सकता है। 


इस शख्स को भी पुलिस ने यौन शोषण के क्राइम के लिए अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने फिलहाल घटना को लेकर अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है‌। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आधिकारिक रूप से बयान जारी किया जाएगा‌।

To Top