NSS :- राष्ट्रीय सेवा योजना में सेवा दे रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर... अगर आप इस अवसर से नहीं चुकना चाहते तो पढ़िए खबर में विस्तार से...-

NSS :- राष्ट्रीय सेवा योजना में सेवा दे रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर... अगर आप इस अवसर से नहीं चुकना चाहते तो पढ़िए खबर में विस्तार से...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@ छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार एक प्रमुख पूर्ण वित्त पोषित योजना है,जो युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय द्वारा राज्यो के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय व विश्व विद्यालय जैसे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में संचालित होती है.जिसका मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक समुदायिक सेवा के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना है।
इसी क्रम में सचिव भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय ने रा से यो पुरुस्कार 2020-21 के लिए भारत सरकार क्षेत्रीय निदेशालय मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ भोपाल क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ से प्रस्ताव आमंत्रित किये है।श्री ए एस कबीर क्षेत्रीय निदेशक भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय रा से यो क्षेत्रीय निदेशालय मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ भोपाल ने सचिव उच्च शिक्षा, छत्तीसगढ़ शासन से रा से यो पुरस्कार प्रस्ताव मंत्रालय को समय सीमा में भेजने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु अनुरोध किया है।
यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किये जाते है।प्रथम पुरस्कार विश्व विद्यालय/2परिषद, द्वितीय पुरस्कार रा से यो इकाई व उनके कार्यक्रम अधिकारी, तृतीय पुरस्कार रा से यो स्वयंसेवको को रा से यो के लिए उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए 24 सितंबर राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को प्रदान किये जाते हैं।भारत सरकार के पुरस्कार संबंधी दिशा निर्देशो के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य से विश्व विद्यालय स्तर का 1 प्रस्ताव, रा से यो इकाई/कार्यक्रम अधिकारी (एक पुरूष,1महिला) 2 प्रस्ताव एवम रा से यो स्वयंसेवक स्तर पर 4 प्रस्ताव (2छात्र ,2छात्रा) राज्य स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा के उपरांत मंत्रालय को भेजे जाएंगे।रा से यो पुरस्कार उन स्वयंसेवको/कार्यक्रम अधिकारियों/कार्यक्रम समन्वयक को प्रदान किये जाते है जिन्होंने पिछले वर्ष (वर्ष 2018-19),(वर्ष 2019-20),(वर्ष 2020-21) में रा से यो की उपलब्धियों को पूर्ण किया है एवम योजना से प्रेरित होकर समाज सेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है को प्रदान किये जायेंगे।रा से यो प्रथम श्रेणी पुरस्कार विश्व विद्यालय/+2 परिषद हेतु 5,00,000( 5लाख रु ),द्वितीय 3 लाख रु व प्रशस्ति पत्र व रजत पदक प्रदान किया जाता है।
संस्था स्तर द्वितीय श्रेणी पुरस्कार रा से यो इकाई व उनके कार्यक्रम अधिकारियों को 2 लाख रु व 1,50,000 रु तथा प्रशस्ति पत्र व रजत पदक प्रदान किया जाता हैं।तृतीय श्रेणी पुरस्कार रा से यो स्वयंसेवको को 1 लाख तथा प्रशस्ति पत्र व रजत पदक प्रदान किया जाता हैं।भारत सरकार ,युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय ने रा से यो पुरस्कार 2020-21 हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं।इस हेतु अधिकतम 1 विश्व विद्यालय/2 परिषद,2 रा से यो इकाई उनके कार्यक्रम अधिकारियों के और 4 स्वयंसेवक (2 छात्र,2छात्रा) पुरस्कार के लिए प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा जाना भारत सरकार युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा रा से यो पुरस्कार नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2021 तय की गई है।
हेमचंद विश्वविद्यालय में प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक बालोद डॉ लीना साहू ने दी।
To Top