Big News :- कांग्रेस सरकार की कैसी राजनीति है,गंगाजल लेकर कसम खाने का नहीं रहा कोई मतलब... ना पूर्ण शराबबंदी,ना बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता भाजपा मांग रहे हैं जवाब...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Big News :- कांग्रेस सरकार की कैसी राजनीति है,गंगाजल लेकर कसम खाने का नहीं रहा कोई मतलब... ना पूर्ण शराबबंदी,ना बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता भाजपा मांग रहे हैं जवाब...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@ बालोद // पीयूष कुमार साहू।।
छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ को कांग्रेस सरकार ने नारा दिया था 'वक्त है बदलाव का' लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार अपने वादें भूल रही है. आज प्रदेश भाजपा के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा जिला बालोद के द्वारा लोहारा मंडल के ग्राम मालीघोरी बालोद मण्डल के ग्राम बगमरा बालोद शहर मण्डल के वार्ड 01 मे कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में वादाखिलाफी एवं अराजकता के विरोध में जन आंदोलन जागरूकता कार्यक्रम "क्या हुवा तेरा वादा' कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यश किसान मोर्चा कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि भूपेश सरकार ने गंगा जल की झूठी कसम खाकर छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता से झूठे वादे किये और आज चुनाव जीते ढाई साल के बाद भी अपना वादा पूरा नहीं किया आज वो सत्ता के मद में चूर होकर कुम्भकरन की गहरी निद्रा में सो गया है भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले भारत देश को बदनाम करने वाले ये कांग्रेस के लोगो का चरित्र है धान खरीदी में देरी धन के उठाव में देरी के कारण आज किसान की कड़ी मेहनत का धान आज बर्बाद हो रहा है और भूपेश सरकार घर घर शराब दे रही है आज शराब सट्टा बाजार का बोलबाला है युवा वर्ग नशे में हमारी आने वाली पीडिया बर्बाद हो रही है लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है आने वाले समय मे जनता इसका जवाब देगी कार्यक्रम को जिला जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार पवार ने भूपेश सरकार से जवाब मांगा है की ढाई साल बाद भी क्या हुवा तेरा वादा भूपेश बघेल जवाब दो बेरोजगारो को 2500/-भत्ता दो बुजुर्गो को 1500/- पेंशन दो अपने किये वादे को पूरा करो।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार के ढाई साल में हर वर्ग को निराशा किया है कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ की वादा को पूर्ण नही किया जो दुर्भग्यपूर्ण हैं। आज छत्तीसगढ़ का प्रत्येक वर्ग युवा, महिलाएं, किसान, बुजुर्ग सभी अपने आपको छला हुआ और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यह आपके और कांग्रेस सरकार के लिए आत्म चिंतन व आत्म मंथन का विषय हैं।
भूपेश बघेल के वादाखिलाफी को जनता के बीच जाकर सीधा संवाद किया गया एवम घर घर जाकर पत्रक वितरण किया गया।
 उक्त कार्यक्रम में देवेंद्र जयसवाल होरीलाल राउटे देवलाल ठाकुर प्रमोद दुबे जगदीश् देशमुख खिलेश्वरी साहू प्रेमलता साहू सुरेंद्र देशमुख मंडल अध्यक्ष गण रूपेंद्र सिन्हा प्रेम साहू सुरेश निर्मलकर किसान मोर्चा मंडल सुरेश देशमुख गणेश साहू शशिकांत साहू दारा सिंह भौराय दिनेश्वर मिश्रा वीरेंद्र साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा नागेंद्र चौधरी जिला किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर टीकाराम सांवरे ओम प्रकाश साहू यशवंत सीता साहू लाला श्रीवास्तव संजय साहू कमल पंपालिया अश्वनी साहू भूपेंद्र चंद्राकर सत्तू साहू संतोष साहू आदि किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
To Top