Big News :- बालोद शहर मंडल के नेताओं ने नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों का किया स्वागत अभिनंदन...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Big News :- बालोद शहर मंडल के नेताओं ने नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों का किया स्वागत अभिनंदन...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@ बालोद // पीयूष कुमार साहू।।
लीला शर्मा बनी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री,युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश वाधवानी व महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद पर हितेश्वरी कौशिक को नियुक्त किया गया है।

विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा व महिला मोर्चा का गठन हुआ है जिसमें पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा को महिला मोर्चा के जिला महामंत्री का दायित्व मिला है उसी तरीके से मंडल की अनुशंसा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर शहर मंडल के कमलेश वाधवानी को जगह मिली है और महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद पर हितेशवरी कौशिक को स्थान मिला है।
आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के निवास स्थान पर जाकर उनका तिलक लगाकर, मुंह मीठा कर माला पहनाकर स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है इन नियुक्तियों से भारतीय जनता पार्टी शहर में मजबूत होगी और मंडल के साथ मिलकर मोर्चो में एक नया आयाम स्थापित करेगी एक नया मिशाल स्थापित करेगी इन तीनों नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है आज नवनियुक्त पदाधिकारियों के निवास स्थान में जाकर बधाई देने वालों में भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा, शहर मंडल के मंत्री कमल पंपलिया प्राची लालवानी,सुनीता मनहर,समीर खान,पार्षद लेखन साहिरो, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रीतम यादव,गणेश साव,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शशि साहू,विक्रम लालवानी,मनोज चंद्राकर,राकेश बंटी बाफना,कल्याणी कौशिक रेखा यादव गुनीता साहू,यशोदा राव,चंद्रप्रभा गुप्ता व आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
To Top