Big News :- पर्यावरण संतुलित बनाए रखना है तो सुख एवं दुख में उपहार स्वरूप करें वृक्ष दान :- स्वयं सेवक कौशल गजेंद्र
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Big News :- पर्यावरण संतुलित बनाए रखना है तो सुख एवं दुख में उपहार स्वरूप करें वृक्ष दान :- स्वयं सेवक कौशल गजेंद्र

PIYUSH SAHU (BALOD)
@ बालोद // CNB LIVE NEWS
सामाजिक कार्यकर्ता पर्यावरण प्रेमी कौशल गजेन्द्र ने पर्यावरण संरक्षण व हरियाली के लिए नवाचार से घर में ही नीम व करण, बीजों से पौधा तैयार कर रहे है, साथ ही घरों में मौसमी फल के बीज, आम के गुठलियों ,खेतों व अन्य जगह से बीज और अंकुरित बीजों को संग्रहित करके पौधरोपण कर रहे हैं, साथ ही दिवाल ,व इटों के बीच पीपल व अन्य प्रकार के पौधा उग जाते है, उसे संरक्षित करके पॉलीथीन या पुरानी प्लास्टिक बाल्टी, बोतल, टिन का उपयोग करके पौधरोपण के लिए तैयार करके। एक निश्चित स्थान में रोपण कर रहे हैं। 
साथ ही विवाह- समारोह ,जन्मदिवस ,रक्षाबंधन व अन्य दिवस में उपहार में पौधा भेंट करते हैं, पर्यावरण संरक्षण के सोशल मीडिया फेसबुक, ,wahatapp, इंस्ट्राग्राम के माध्यम से जागरूकता करते है, पर्यावरण संरक्षण, हरियाली व अन्य सामाजिक कार्य गतिविधियों के मूल्यांकन करते हुए भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजन द्वारा 2019 राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक मुख्यमंत्री के हाथों पुरूस्कृतl किये गए हैं। 
 कौशल गजेन्द्र रासेयो वरिष्ठ स्वयंसेवक मानसून (जुलाई से सितंबर )अवधि सहित अन्य अवसरों पर पौधारोपण करता है। इस दौरान बरसात में कई पौधे जड़ें पकड़ लेते हैं। पर्याप्त बरसात और पानी के अभाव में हजारों पौधे नष्ट हो जाते हैं।
साथ ही जीवन में पर्यावरण प्रेम को जागृत करना होगा। 
 हर दुख-सुख में पौधा रोपण व उपहार में पौधा भेंट करना चाहिए,पुरुस्कार व सम्मान में पौधों को शामिल करना चाहिए, विद्यालय महाविद्यालय प्रतियोगिता,कार्यशाला में पौधारोपण-वृक्षारोपण शामिल करना चाहिए।
To Top