छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी विधिविभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि सरगुजा संभाग अंतर्गत सभी जिलों जशपुर ,अम्बिकापुर, बलरामपुर रामानुजगंज,सूरजपुर एवं कोरबा जिले के कॉंग्रेस विधिविभाग के जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुल बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी विधिविभाग के प्रदेशाध्यक्ष माननीय संदीप दुबे द्वारा ली गयी।
अढ़ाई घण्टे तक चली उक्त बैठक में सरगुजा संभाग प्रभारी माननीय राजेश दुबे अधिवक्ता के उपस्थिति में सरगुजा संभाग के जिलेवार जिलाध्यक्षों से चर्चा कर जिलों में जिला कार्यकारिणीयों के गठन एवं सक्रियता की जानकारी ली गयी एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री संदीप दुबे जी द्वारा कॉंग्रेस पार्टी के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
उक्त वर्चुअल बैठक में सरगुजा संभाग प्रभारी राजेश दुबे,सहित प्रदेश पदाधिकारीगण आद्याशंकर त्रिपाठीजी,रमेश सिंह जी,राजेन्द्र तिवारी जी एवं जिलाध्यक्ष सरगुजा देवकांत त्रिवेदी जी,जिलाध्यक्ष जशपुर राजेश सिन्हा जी, जिलाध्यक्ष बलरामपुर रामानुजगंज जितेंद्र गुप्ता जी, जिलाध्यक्ष सूरजपुर गैबीनाथ साहू जी एवं जिलाध्यक्ष कोरिया अनिमेश सिंह जी शामिल हुए।