06 जून 2021 : ज्योतिष के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, कैसे बनेंगे बिगड़े काम...

06 जून 2021 : ज्योतिष के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, कैसे बनेंगे बिगड़े काम...


ज्योतिष के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, कैसे बनेंगे बिगड़े काम... 

मेष:

मेष राशि के आंतरिक सुरक्षा एजेंसियों जैसे खुफिया विभाग, अनुसंधान कार्य, माइनिंग से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ प्रदान करने वाला दिन रहेगा। जातक भूमि भवन से संबंधित विवादों को जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास करेंगे। धन की कमी रहेगी, जिसकी वजह से धन प्राप्त करने के अतिरिक्त स्रोतों पर कार्य करना जरूरी रहेगा। गणेश स्तुति लाभदायक रहेगी।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों में कामकाज के प्रति नीरसता का भाव रहेगा। व्यापारी जगत के लिए भी दिन कुछ खास नहीं है। ग्राहकों की कमी रहेगी। साझेदारी के रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। धन बचाने की जुगाड़ में लगे रहेंगे, परंतु खर्चे फिर भी नियंत्रित नहीं कर पाएंगे।

 

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक अपना उधार पैसा निकालने के लिए कुछ कड़वे शब्दों का भी उपयोग करेंगे। योगा, जिम, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े जातकों को विशेष लाभ होगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी उपकरण खरीदने पर धन खर्च करने का योग बनता है। वित्तीय मामलों में अच्छे धन प्राप्ति की संभावना है।

 

कर्क:

 

कर्क राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अच्छा भला काम चलते चलते कुछ रुकावट आ सकती है। जिसका सलूशन भी आप तुरंत ही निकाल लेंगे। अपने कामकाज की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जरूरी प्रशिक्षण लेने का प्रयास करेंगे। धन संबंधित मामलों में दिन अनुकूल रहेगा।

 

सिंह:

 

सिंह राशि के जातक ऑफिस के माहौल से कटे हुए रहना पसंद करेंगे। बहुत ज्यादा लोगों से मिलना-जुलना अच्छा नहीं लगेगा और एकांतवास रास आएगा। एक्सपॉर्ट, इंजीनियरिंग तथा तकनीकी कार्यों से जुड़े हुए कामों के लिए दिन अच्छा है। घर से जुड़े हुए खर्चे तंग कर सकते हैं।

 


कन्या:

 

कन्या राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। अपनी इच्छा की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पुराने रिश्ते सहज के रखने के लिए विपरीत परिस्थितियों में चुप रहना पसंद करेंगे। उम्मीद से ज्यादा कमाई होगी और कमाए हुए धन को लंबे समय के लिए निवेश करने की संभावना है।

तुला:

 

तुला राशि के जातकों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से मुश्किल आ सकती है। जिनसे अपना काम निकलवाने के लिए आप कड़वे शब्दों का प्रयोग भी करेंगे। काम करना आसान नहीं होगा। दोयम दर्जे के कार्य भी आज आपको करने पड़ सकते हैं। धन संबंधित मामलों में रुकावट बनी रहेगी।

 


वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत ज्यादा रिस्क लेकर कोई कार्य नहीं करना चाहिए। कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय उपयुक्त नहीं है। दिमाग में विचारों की अधिकता रहेगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी मत होने दें। जल्दी ही बहुत अनुकूल समय आएगा।

 

धनु:

 

धनु राशि के जातकों को किसी भी अनैतिक कार्यों से बचना चाहिए। मानहानि की संभावना भी बन जाती है। खर्च बहुत अधिक रहेंगे, जिनके लिए आपको अपना संचित धन भी खर्च करना पड़ सकता है। कामकाज से संबंधित बातों को गोपनीय रखने का प्रयास असफल रहेगा।

 

मकर:

 

मकर राशि के जातकों के साझेदारी के व्यवसाय में बहुत संतुलन बनाने की जरूरत रहेगी। काम में पारदर्शिता बनाए रखें और अपने ग्राहकों से बातचीत करते समय संयम रखें। कुछ लोग आप को उत्तेजित करने की कोशिश कर सकते हैं। कमाई के मामले में दिन सर्वश्रेष्ठ है।

 

कुंभ:

 

कुंभ राशि के जातक अपने को व्यवसायिक प्रतिस्पर्द्धा में बनाए रखने के लिए कूटनीतिक तरीकों का इस्तेमाल करेंगे। नकारात्मक परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने के प्रयास सफल रहेंगे। सही मैनेजमेंट क्षमता तथा टारगेट बनाकर कार्य करना अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।

 

मीन:

मीन राशि के जातकों का ध्यान उच्च ज्ञान प्राप्ति की तरफ रहेगा। दूसरों के खिलाफ होने वाले अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे और अव्यवस्था को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। धन कमाने के लिए बहुत-बहुत दौड़ करनी पड़ सकती है।

To Top