@बलरामपुर//कमल चंद साहू।।
छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज आंधी तूफान एवं वाला दृष्टि के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। किसानों की आर्थिक स्थिति और ही दयनीय हो गई है। किसानों ने अपने बाड़ी में कई तरह का तमाम खेती-बाड़ी किए हुए थे। जिनमें अधिकांश खेती-बाड़ी नष्ट हो गया है। किसानों के बगीचों में लगे आम के कुछ पौधों टूट कर बिखर गया है तथा नष्ट हो गया है। आम के वृक्षों से आंधी तूफान के कारण एवं ओलावृष्टि के कारण आम के पेड़ से अधिकांश आम गिरकर नष्ट हो गया है। आज कई जगह बिजली के तार खंभे भी आंधी तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस आंधी तूफान से शासन को भी कुछ हद तक क्षति का सामना करना पड़ा है। छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिले में आज 3 मई को काफी आंधी तूफान आने से कितने ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कितने ही घरों के छप्पर भी टूट कर तहस-नहस हो गए हैं। कुछ किसानों के धान का पुआल भी आंधी तूफान के कारण उड़ गए हैं। प्रदेश अंचल के साथ ही साथ बलरामपुर जिले की अधिकांश मजदूरों तथा किसानों की दिनचर्या में काफी ही दुविधा पूर्ण सामना करना पड़ रहा है।इस आंधी तूफान तथा ओलावृष्टि के कारण सबसे ज्यादा नुकसान फिलहाल देखने के तौर पर आमके बगीचों में आम के फलों का काफी दुर्दशा दिखाई दे रहा है जोकि बगीचों में आम के फल वृक्षों से टूटकर जमीन पर गिर कर इर्द गिर्द बिखर गया है। वह आम का फल काफी संख्या में नष्ट हो गया है। किसानों की आर्थिक स्थिति का गंभीर सामना करना पड़ रहा है। कुछ किसानों ने उम्मीद जताई है कि शासन के द्वारा हम लोगों का जब इतना क्षति हो गया है तो अवश्य ही ध्यान देंगे और क्षतिपूर्ति भी मिलेगा। किसानों के बगीचों में आम तो नष्ट हो ही गया है, लेकिन वह किसान शासन के माध्यम से क्षतिपूर्ति के आस में अपने आंसू को पोंछ रहे हैं।