नाबालिग युवती को बहलाकर पहले ले गया सुनसान जगह, फिर किया दुष्कर्म... लड़की नें कराया FIR दर्ज...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

नाबालिग युवती को बहलाकर पहले ले गया सुनसान जगह, फिर किया दुष्कर्म... लड़की नें कराया FIR दर्ज...

@लुधियाना//सीएनबी लाईव न्यूज़।।
लुधियाना में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना थाना मेहरबान में आते क्षेत्र की बताई जा रही है। लड़की अपनी मामी की देखभाल करने के लिए आई थी। आरोप है कि उसकी मामी के भतीजे ने ही शर्मनाक घटना को अंजाम दिया हैं।

मामले में थाना मेहरबान की पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर गांव रहीमा खुर्द निवासी धर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के मुताबिक नाबालिग की मामी बीमार थी। उसकी देखभाल के लिए नाबालिग आई हुई थी।


नाबालिग किशोरी की मामी का भतीजा धर्मवीर भी आया हुआ था। 27 अप्रैल की शाम वह नाबालिग को अपने साथ किसी स्थान पर बहला फुसलाकर ले गया था, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

To Top
ADVERTISEMENT