@दंतेवाड़ा//सीएनबी लाईव न्यूज़।।
DRG और जिला पुलिस की टीम ने 1 इनामी समेत 02 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पकडे गए नक्सली नक्सली वारदातों में शामिल थे. दोनों की गिरफ़्तारी मुनगा गांव से हुई है।
जानकारी के अनुसार DRG और ज़िला पुलिस को कटेकल्याण थाना इलाके में दो नक्सलियों के बारे में पता चला था। इसके बाद डीआरजी और जिला पुलिस ने कार्रवाई की। मुनगा गांव में दबिश देकर दो नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अभी दोनों नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों नक्सली लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े हुए हैं। वहीं कई वारदातों को अंजाम दिया है।