सेवा एवं समर्पण की भाव को परिलक्षित करते हुए बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने बांटे सुखा राशन एवं मास्क ,सेनीटाइजर...-

सेवा एवं समर्पण की भाव को परिलक्षित करते हुए बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने बांटे सुखा राशन एवं मास्क ,सेनीटाइजर...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@ बलरामपुर // पीयूष कुमार साहू।।
सेवा और समर्पण के सात वर्ष सुशासन विकास और अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से कार्य कर रही मोदी जी की सरकार के अभूतपूर्व सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश,जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा ही संगठन है कि भाव को लेकर आज भाजपा बलरामपुर जिला सहप्रभारी नरेश नंदे की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंडल के अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व मे मंडल कुसमी के 14 शक्ति केंद्र एवं विभिन्न बूथों पर लक्ष्य अंत्योदय पथ अंत्योदय प्रण अंत्योदय को चरितार्थ करते हुए सेवा भाव से वैश्विक महामारी करोना को देखते हुए कोविड नियमों का पालन करते हुए लोगों के बीच जाकर सुखा राशन, सैनिटाइजर ,मास्क के साथ साथ आक्सीजन लेवल,पल्स चेक कर और करोना बीमारी से बचने हेतु उपाय टीकाकरण के लिए जागरूकता करने के साथ साथ इन सात वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी  की अगुवाई वाली सरकार के द्वारा विभिन्न उपलब्धियों को जनता के बीच रखा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा जो जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं इसकी विस्तृत में जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में मंडल कुसमी के 14 शक्ति केंद्र के प्रभारी सहित शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री पदाधिकारीगण जनप्रतिनिधि गढ़ जिला सदस्य जनपद सदस्य भाजपा समर्थित सरपंच एवं नगर पंचायत के पार्षद गण सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे ।
To Top