@जबलपुर(वेब डेस्क)//CNB Live News।।
शहर के रेत नाका पर फायरिंग की खबर सामने आई है। दरअसल मामूली विवाद को लेकर आरोपियों ने भाजपा नेता ठाकुर दीपक सिंह पर को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि गोली दीपक सिंह के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई।
फिलहाल घायल भाजपा नेता को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला शहपुरा थाना क्षेत्र के चरगवां रोड पर बने रेत नाका है, जहां भाजपा नेता ठाकुर दीपक सिंह की कुछ लोगों से बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि आरोपियों ने दपक ठाकुर पर 12 बोर की बंदूक से फायरिंग कर दी।
गोली भाजपा नेता ठाकुर दीपक सिंह के जबड़े को चीरता हुआ बाहर निकल गया। फिलहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।