भाजपा (BJP) द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे सेवा ही संगठन के तहत आज मैनपाट मंडल द्वारा किया गया मास्क का वितरण...

भाजपा (BJP) द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे सेवा ही संगठन के तहत आज मैनपाट मंडल द्वारा किया गया मास्क का वितरण...

@सरगुजा//शशि रंजन सिंह।।
भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश आह्वान पर एवं सरगुजा ज़िलाध्यक्ष श्री ललन प्रताप सिंह जी एवं मैनपाट मंडल अध्यक्ष श्री रजनीश पांडे जी के नेतृत्व में सेवा ही संगठन के अंतर्गत व देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के सफलता पूर्वक 7 साल पूर्ण होने पर मंडल मैनपाट छेत्र के अंतर्गत सक्ती केंद्र ग्राम पंचायत सपनादर में  सूखा राशन, मास्क वितरण व आर्थिक मदद एवं स्वछता अभियान चलाया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष माननीय श्री मोहित नामदेव जी, सरगुजा जिला-प्रभारी सोशल मीडिया (फेसबुक/इंस्टाग्राम) श्री मुनेश्वर यादव जी, व्हाट्सएप/टेलीग्राम जिला-सह प्रभारी श्री बालेश्वर यादव, मैनपाट भाजपा मंडल के मंत्री श्री रामेश्वर यादव जी, सपनादर बूथ अध्यक्ष श्री शिवधारी यादव जी, मैनपाट भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राजाराम यादव जी,श्री बजरंग अग्रवाल जी, श्री पप्पू यादव, श्री महेंद्र यादव ,श्री सुखराम मांझी जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सेवा कार्य किए।
To Top