Big Breaking : गौरव कुमार सिंह होंगे सूरजपुर के नये कलेक्टर... पूर्व कलेक्टर नें बीच सड़क पर युवक को जड़ा था तमाचा...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Big Breaking : गौरव कुमार सिंह होंगे सूरजपुर के नये कलेक्टर... पूर्व कलेक्टर नें बीच सड़क पर युवक को जड़ा था तमाचा...

@सूरजपुर//शशी रंजन सिंह।।
छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं वहीं रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय मं संयुक्त सचिव (प्रतीक्षारत) के पद पर पदस्थ किया गया है।

मुख्यमंत्री नें ट्वीट कर दी थी जानकारी :

सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री नें ट्वीट कर कहा की यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।

To Top