समस्तीपुर ज़िले के ताजपुर एसबीआई बैंक में दिनदहाड़े 07 लाख रूपये की लूट... दिनदहाड़े घटना से दहशत में लोग...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

समस्तीपुर ज़िले के ताजपुर एसबीआई बैंक में दिनदहाड़े 07 लाख रूपये की लूट... दिनदहाड़े घटना से दहशत में लोग...

@समस्तीपुर//CNB Live News।।
समस्तीपुर ज़िले के ताजपुर कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित स्टेट बैंक को बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियो ने निशाना बनाकर पिस्टल के बल पर करीब  7 लाख रू० लूटकर चलते बने।बताया जा रहा है कि लगभग 6 की संख्या में अपराधी थे घटना को अंजाम देने के बाद वे चलते बने।घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार, थानाध्यक्ष शंभु नाथ सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सधन जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। दिनदहाड़े इस प्रकार की वारदात की सर्वत्र चर्चा है।
घटना की निंदा करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव  सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने धटना की जांच कर पर्दाफाश करने, अपराधियों को गिरफ्तार करने प्रखण्ड क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने की मांग की है।
To Top