टूलकिट मामले में भाजपा का एक (01) दिवसीय धरना प्रदर्शन, पार्टी के कार्यकर्ताओं नें हनुमान मंदिर प्रांगण में दिया धरना...

टूलकिट मामले में भाजपा का एक (01) दिवसीय धरना प्रदर्शन, पार्टी के कार्यकर्ताओं नें हनुमान मंदिर प्रांगण में दिया धरना...

@जरही//शशी रंजन सिंह।। 
जरही मंडल उपाध्यक्ष शरद चंद्र  द्विवेदी व मंडल महामंत्री समय लाल मिश्राा ने सोनगरा हनुमान मंदिर प्रांगण स्थित दुर्गा   पंडाल  में कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष शरद चंद्र  द्विवेदी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है देश व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश कांग्रेस कर रही हैं। ये टूलकिट कांग्रेस के क्रियाकलापों को उजागर हुआ है। कांग्रेस के चरित्र को दिखा रहा है। कांग्रेस की रिसर्च टीम में काम करने वाली सौम्या और राजीव के नाम सामने आये हैं।
 
मुख्यमंत्री को एफआईआर करने का कितना शौक है. सिर्फ एफआईआर क्यों गिरफ्तार कराना चाहिए। कांग्रेस क्या डर दिखाना चाहती हैं। बीजेपी ने ट्वीट और रिट्वीट कर राष्ट्रव्यापी संदेश दिया है कि बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता इस लड़ाई में शामिल है। कोरोना के नए स्ट्रेन को मोदी स्ट्रेन बताते हुए भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि को समाप्त करने का काम कांग्रेस कर रही है। अमेरिका, यूरोप के राजनीतिक दल ने कभी ऐसा काम नहीं किया। टूलकिट में कुंभ को सुपर स्प्रेडर बताकर बदनाम करने की कोशिश की। आस्था को भी राजनीतिक चश्मे से कांग्रेस देख रही है।
संसद भवन की उम्र 30 साल पहले ही एक्सपायर्ड हो चुकी है। सेंट्रल विस्टा को मुद्दा बनाकर मोदी महल बताया जा रहा है। देश के लिए कानून बनता है ऐसी जगह को भी बदनाम करने की साजिश होती है।
ज्यादा से ज्यादा चिट्ठी लिखकर मोदी को बदनाम करने की साजिश भी इसका हिस्सा है। राहुल गांधी से लेकर भूपेश बघेल तक मोदी को चिट्ठी लिखकर बदनाम कर रहे है।

छत्तीसगढ़ सरकार को एफआईआर करने का बड़ा शौक है। बीजेपी का कार्यकर्ता जेल जाने से डरता नहीं है। हम चुनौती देते हैं कि सरकार लाखों लोगों को गिरफ्तार कर ले हमारे कदम पीछे नही हटेंगे। अब एनआईए इस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रदर्शन के दौरान  भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष शरद चंद्र  द्विवेदी मंडल महामंत्री समय लाल मिश्रा ,सरपंच झरिलाल पैकरा ,जगत धारी पैकरा ,संतोष   पैकरा, उपसरपंच धनेश्वर राजवाड़े  ,शिवकुमार राजवाड़े, नेहरू राम केवला ,परमेश्वर अनिरुद्ध परमेश्वर चंद्रदेव , बालवीर पैकरा, अनुराग  द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
To Top