शनिवार गौ सेवा मंडल सरगुजा द्वारा नगर पालिका निगम का घेराव किया गया है निगम की लचर व्यवस्था से नराज गौ सेवा मंडल सरगुजा के कार्यकर्ता निगम पहुंचें थे मंडल के अध्यक्ष रिंकू तिवारी ने बताया कि वह एवं उनके साथी लंबे समय को गौ सेवा कर रहे है शहर के किसी भी पशुओं के घटना की खबर आते ही गौ सेवा मंडल सेवा की लिए तात्पर्य रहता है आज जय स्तंभ चौक के आस से 10 बजे सूचना मिली एक गाय बीमार है सूचना मिलते ही गौ सेवा मंडल की टीम उपचार के लिया पहुंची कुछ प्राथमिक उपचार करने के बाद जब सदस्यों ने देखा कि गाय की हालत गंभीर है तब तत्काल निगम की गाड़ी बुलवाकर गाय की उपचार के लिए पशु चिकित्सालय अंबिकापुर आया गया पशु की लाते ही चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा कहा गया कि गाय को रेबीज कि बीमारी है जिसका विज्ञान में किसी प्रकार का कोई भी इलाज नहीं है इस पशु को चिकित्सालय में नहीं उतरवा सकते तब गौ सेवा मंडल द्वारा इसकी सूचना नगर निगम के आयुक्त को दी गई आयुक्त द्वारा कोरोना ड्यूटी में व्यस्त होने का बहाना बता कर फोन काट दिया फिर मंडल के सदस्यों ने निगम के सभापति अजय अग्रवाल एवं महापौर अजय तिर्की को भी फोन लगाया गया जिससे सभापति का कहना था कि जलद कोई व्यवस्था बनाई जाएगी करीब 1 घंटे इंतजार करने के बाद भी किसी गाय की प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई जिससे नाराज कार्यकर्ताओं द्वारा निगम का घेराव किया गया था।