लॉकडाउन (Lockdown) में घुमनतू मवेशियों को चारा खिलाने गौ सेवा मंडल नें दिया नगर निगम का साथ...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

लॉकडाउन (Lockdown) में घुमनतू मवेशियों को चारा खिलाने गौ सेवा मंडल नें दिया नगर निगम का साथ...

@सरगुजा//सीएनबी लाईव न्यूज़।।
सरगुजा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देख सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिला को 5 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया लॉकडाउन कि लगने पर शहर में घूम रहे मवेशियों की स्थिति बेहद दर्दनिय है जिसको देखते हुए गौ सेवा मंडल सरगुजा के कार्यकर्ता द्वारा लगातार शहर के घुमनतु मवेशियों को प्रतिदिन चारा-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। 

मवेशियों की दयनीय स्तिथि को देखते हुए अब नगर पालिक निगम को घुमंतू मवेशियों को भोजन उपलब्ध करा रहा है गत दिवस नगर निगम अंबिकापुर के कर्मचारियों चारा बाटने के कार्य में गौ सेवा मंडल के सदस्य तरुण यादव ने शारीरिक सहयोग किया है नगर निगम द्वारा शासकीय वाहन में हरी सब्जियां पशुओं के चारा के रूप में खिला रहा है तरुण ने निगम कर्मचारियों के साथ पशुओं को चारा बाटने में मदद कर निगम कर्मचारियों का इस कार्य के लिए प्रशंसा भी की है।
To Top