@छत्तीसगढ़//सीएनबी लाईव न्यूज़।।
असम चुनाव प्रचार से लौटी कांग्रेस की तेजतर्रार महिला नेत्री ममता राठौर का निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद ममता राठौर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान ममता का निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार गरियाबंद महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर को अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान ममता की सांस थम गई। बता दें कि कोरोना जांच में रिपार्ट पॉजिटिव आया।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष के आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस के साथ-साथ जन संघर्ष विराट पार्टी के नेताओं ने निधन पर शोक जताया है। प्रदेश प्रभारी प्रियांशु अग्रवाल प्रदेश युवा सचिव अंशुल तिवारी एवं सूरजपुर युवा अध्यक्ष इज़राइल खान निधन पर दुख जताया है।