कोरोना (Covid-19) के कारण अब बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षाएं हुईं स्थगित...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

कोरोना (Covid-19) के कारण अब बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षाएं हुईं स्थगित...

@छत्तीसगढ़//सीएनबी लाईव न्यूज़।।
छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में रोजाना अलग-अलग जिलों से रोजाना हजारों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। पिछले दो दिन से मौत के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में बीएससी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार BSC नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की भी परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बता दें कि BSC नर्सिंग की परीक्षा 22 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन अब स्थगित कर दी गई है। साथ ही छात्रों को अस्पतालों में इमरजेंसी ड्यूटी का आदेश दिया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने आदेश जारी कर दिया है।
To Top
ADVERTISEMENT