Bjp युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर नें जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश संगठन, कार्यकर्ताओं व मित्रों का आभर व्यक्त किया…

Bjp युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर नें जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश संगठन, कार्यकर्ताओं व मित्रों का आभर व्यक्त किया…

@सरगुजा//सीएनबी लाईव न्यूज़।।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. श्री पवन साय की सहमति से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू द्वारा जिला जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई जिसमें माननीय विश्वविजय सिंह तोमर जी को सरगुजा जिलाध्यक्ष के तौर पर चुना गया। जिसके बाद उनके समर्थकों एवं मित्रों में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है। सोशल मीडिया में उनके समर्थक, कार्यकर्ताओं और मित्रों द्वारा लगातार बधाई दिया जा रहा है।

Bjp युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर नें जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश संगठन और कार्यकर्ताओं, मित्रों को आभर व्यक्त किया।

उन्होंने आभर व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला सरगुजा के अध्यक्ष के रूप में जो दायित्व दिया गया है, उसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सबका बधाई संदेश मुझे विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुआ,किंतु पारिवारिक कारणों से जिले से बाहर होने के कारण आप सबके समक्ष उपलब्ध नहीं हो सका। आप सबका पुनः आभार एवं धन्यवाद अपना स्नेह एवं आशीर्वाद सदैव बनाए रखें।

To Top