प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। अलग अलग जिलों से बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे है। इसी बीच आज 14893 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 14433 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 236 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 7782 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 14893 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 लाख 82 हजार 339 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 5 लाख 55 हजार 489 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 119068 हो गई है।
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 1456
दुर्ग- 1046
राजनांदगांव- 1032
बालोद- 434
बेमेतरा- 311
कवर्धा- 455
धमतरी- 531
बलौदाबाजार- 560
महासमुंद- 365
गरियाबंद- 367
बिलासपुर- 1234
रायगढ़- 997
कोरबा- 1021
जांजगीर- 863
मुंगेली- 523
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 224
सरगुजा- 481
कोरिया- 436
सूरजपुर- 461
बलरामपुर- 289
जशपुर- 410
बस्तर- 208
कोंडागांव- 142
दंतेवाड़ा- 67
सुकमा- 42
कांकेर- 569
नारायणपुर- 25
बीजापुर- 35
अन्य राज्य- 09