दो (02) महिलाओं ने पहले पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को किया अगवा और फिर कर दिया उसका सौदा… जाने आगे क्या हुआ...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

दो (02) महिलाओं ने पहले पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को किया अगवा और फिर कर दिया उसका सौदा… जाने आगे क्या हुआ...

@बिहार//सीएनबी लाईव न्यूज़।।
आरा: बिहार के आरा जिले में मामला जिले गजराजगंज ओपी क्षेत्र एक गांव की है, जहां गांव की ही महिलाओं ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली किशोरी को अगवा कर उसका सौदा कर दिया. मिली जानकारी अनुसार दोनों महिला किशोरी को बहला-फुसला कर पटना ले गई और वहां उसका सौदा कर दिया. पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार इधर, अपहृत किशोरी के पिता ने मामले में दोनों महिलाओं के खिलाफ अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित दोनों महिलाओं और एक पुरुष को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में किशोरी के पिता ने बताया कि दोनों महिला किशोरी को मौसी के घर ले जाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गई और उसे पटना में बेच दिया, जबकि उसकी मौसी भोजपुर जिला में ही रहती है।

पीड़िता के पिता ने आरोपितों पर लगाया ये आरोप पीड़िता के पिता ने बच्ची का अपहरण कर ले गई दोनों महिलाओं पर जबरन उसकी शादी करवाने और शादी करने वाले आरोपी युवक पर उसके साथ गलत संबंध बनाने का आरोप लगाया है. फिलहाल, एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना ने तीनों आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं, किशोरी को भी बरामद किया गया है. पुलिस ने किशोरी का मेडिकल जांच भी कराया है. एसपी ने की घटना की पुष्टि इधर, इस मामले में एसपी हर किशोर राय ने अपहरण की पुष्टि की है। 

उन्होंने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता ने दोनों महिलाओं पर अपहरण करने का आरोप लगाया था. ऐसे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी महिलाओं और किशोरी के साथ शादी करने वाले आरोपी पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
To Top
ADVERTISEMENT