Woman's Day : महिलाएं किसी भी दृष्टिकोण से नहीं है कम - डॉ. त्रिपाठी...

Woman's Day : महिलाएं किसी भी दृष्टिकोण से नहीं है कम - डॉ. त्रिपाठी...

@अंबिकापुर//सीएनबी लाईव।।
राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती सुमन द्विवेदी केंद्र प्रशासक सखी वन स्टॉप मंडल , महिला एवं बाल विकास विभाग, अंबिकापुर रही। इन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं के अधिकारों और कर्तव्यों पर चर्चा किया साथ ही इन्होंने शासन की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की । संस्था के प्राचार्य व क्षेत्रीय अपर संचालक डॉ. एस. के. त्रिपाठी ने महिलाओं को किसी भी दृष्टिकोण से कम ना बताते हुए वर्तमान परिवेश में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला । उन्होंने वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति व भूमिका को देखते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की व छात्राओं को भी आगे आने हेतु  प्रेरित किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठन डॉ एस एन पांडे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और इन्होंने भारतीय नारी व वैश्विक नारी पर अपना प्रेरक उद्बोधन दिया। इन्होंने वर्तमान परिवेश में नारी की बदलती भूमिका व उसकी सत्यता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी द्वय प्रोफेसर श्रीमती रोज लिली बड़ा व प्रोफेसर सुनील कुमार अग्रवाल के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के सी प्रमाण पत्र प्राप्त व ब्लू ब्रिग्रेड योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवकों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा प्राचार्य  व जिला संगठन को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रोफेसर दीपिका स्वर्णकार व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहें।
To Top