Sarguja : महिला और नाबालिग बेटे की मौत, सड़क दुर्घटना में...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Sarguja : महिला और नाबालिग बेटे की मौत, सड़क दुर्घटना में...

@अम्बिकापुर//सीएनबी लाईव।।

सरगुज़ा के धौरपुर थानाक्षेत्र में एक स्कूटी दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना में स्कूटी में सवार महिला की मौके पर मौत हो गयी, जबकि महिला के नाबालिग बेटे ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक़ ग्राम आसनडीह निवासी देवंती चौहान अपने 8 वर्षीय बेटे के साथ दोपहर करीब 1 बजे स्कूटी से तहसील कार्यालय धौरपुर के लिए रवाना हुई थी । इसी दौरान अचानक रास्ते में स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल बच्चे को डायल 112 के पुलिसकर्मियों द्वारा संजीवनी 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर के लिए भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है महिला चौकीदार का काम करती थी।

To Top