Raipur : रायपुर ग्रामीण एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में प्रेस वार्ता का आयोजन...

Raipur : रायपुर ग्रामीण एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में प्रेस वार्ता का आयोजन...

PIYUSH SAHU (BALOD)
@रायपुर//पीयूष कुमार।।

रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष उधो राम वर्मा एवं शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने भूपेश सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

भूपेश बघेल सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि का भुगतान किए जाने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण एवं शहर के तत्वाधान में संयुक्त प्रेस वार्ता प्रदेश  कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में रखी गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उधो राम वर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा डाली गई तमाम अड़चनों, बाधाओं और भाजपा द्वारा खड़ी की गई समस्याओं का बखूबी सामना करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ सफलतापूर्वक दीया है,। वर्मा ने आगे कहा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के भुगतान के साथ ही स्पष्ट हो गया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार और कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है। एक तरफ़ देश भर के किसान समर्थन मूल्य के लिए महीनों से आंदोलित है सड़कों पर है ऐसे समय छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने राज्य के 21.5 लाख किसानों से लगभग 91.5 लाख मीट्रिक टन धान घोषित समर्थन मूल्य में ख़रीद कर एक रिकार्ड बनाया है। धान ख़रीदी के बाद राज्य के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कांग्रेस सरकार ने किसानों को न्याय योजना के माध्यम से 10 हज़ार रुपए प्रति एकड़ सहायता दे रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान, मक्का, और गन्ना उत्पादक किसानों को पहले वर्ष की चौथी किश्त के 1104.27 करोड़ रुपये मिलेंगे।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दूसरे चरण में धान, गन्ना और मक्का के अलावा दलहन, तिलहन, गौण अन्न रागी, कोदो, कुटकी उत्पादक किसानों को भी शामिल किया जाएगा। इस योजना में भूमिहीन और सीमांत किसानों को शामिल कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने राज्य की एक बड़ी आबादी की आर्थिक उन्नति के द्वार खोल दिए है। और ये किसानों के मज़बूत आर्थिक विकास और समृद्धि का आधार बन रहा है। भाजपा और मोदी सरकार के केंद्रिय कृषि मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदेश के किसानों के लिए बनी राजीव गांधी किसान न्याय योजना को बंद करने की बात की थी। कांग्रेस पार्टी प्रदेश के किसानों की ओर से भाजपा और उनके नेता डॉक्टर रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, विष्णु देव साय से जानना चाहती है कि क्या वे किसानों के आर्थिक मज़बूती के लिए बनी राजीव गांधी किसान न्याय योजना का समर्थन करते है या केंद्रिय कृषि मंत्री पीयूष गोयल के बयान का समर्थन करते है प्रदेश के किसानों को बताए। भाजपा किसानों के साथ होने का केवल दिखावा करती है भाजपा के पास किसानों के हित में कोई ठोस योजना नहीं है, भाजपा चाहती ही नहीं कि देश और प्रदेश का किसान मज़बूत आर्थिक विकास के साथ समृद्ध हो। यही कारण रहा है कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ की किसान न्याय योजना पर केंद्र की मोदी सरकार के रोक लगाने का विरोध न कर मौन धारण किए हुए है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रेस वार्ता
             जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने भूपेश सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त भुगतान करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा  कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा डाली गई तमाम तरह की अड़चनों बाधाओं और खड़ी की गई समस्याओं का पूरी शिद्दत के साथ सामना करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना की राशि सफलतापूर्वक देकर यह बता दिया है कि कांग्रेस की सरकार जो कहती है वह करती है श्री दुबे ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार की वक्र दृष्टि किसानों के हित में चलाई जा रही राजीव गांधी किसान या योजना पर भी पड़ चुकी है पूर्व में केंद्र सरकार ने इस योजना को धान पर बोनस तो नहीं का सवाल राज्य से किया था भाजपा के रमन सिंह धरम लाल विष्णु देव साय जैसे नेताओं ने बार-बार नया योजना को धान का बोनस बताने का प्रयास कर राज्य के खिलाफ केंद्र सरकार को दिग्भ्रमित भी किया है। इसी का परिणाम है कि मोदी सरकार ने राज्य से सेंट्रल पूल में 60 लक मिट्रिक टन चावल लेने की सहमति के बाद उस में कटौती कर 24 लाख मैट्रिक टन कर दिया ।भाजपा के रमन सिंह जैसे नेताओं के  किसान के प्रति  विरोधी अभियान का दुष्परिणाम है कि राज्य सरकार किसानों से धान खरीदी कर 1400 रुपए में नीलाम करने को मजबूर है।
 प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण बंशी ,मोहन वर्मा ,प्यारे लाल साहू ,देवेंद्र मिश्रा प्रणव सिंह ठाकुर, राजू यादव मोहम्मद फहीम उपस्थित रहे।
To Top