एनएसयूआई (NSUI) के विधानसभा सचिव के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

एनएसयूआई (NSUI) के विधानसभा सचिव के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन...


@धरसीवा//सीएनबी लाईव।।
एनएसयूआई के धरसींवा विधानसभा सचिव देवेंद्र खेलवार के नेतृत्व में आज ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में धरसीवा के शासकीय  महाविद्यालय से धरसींवा  तहसील तक सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में रैली निकालकर नायब तहसीलदार जी को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति जी के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। छात्र-छात्राओं द्वारा यह मांग किया गया कि जनवरी से ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत की गई थी अब विश्वविद्यालय अप्रैल में ऑफलाइन परीक्षा लेने की तैयारी में है। जो कोर्स 8 महीने  में पूरा होता है उसे विश्वविद्यालय के आदेशानुसार महाविद्यालय  द्वारा 3 महीने के ऑनलाइन क्लास में संचालित करने के पश्चात परीक्षा लेने का निर्णय बहुत ही गलत है जिसका छात्र छात्राओं के द्वारा जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा का नारा लगाते हुवे  जोर शोर से विरोध किया गया एवं ऑनलाइन परीक्षा की मांग की गई।एन एस यू आई के सचिव देवेन्द्र खेलवार ने कहा कि वैज्ञानिकों को अभी तक किसी भी प्रकार के प्रमाण नहीं मिले हैं कि टिके म्यूकोसल इम्युनिटी प्रदान करते हैं,कोई ऐसा व्यक्ति जिसे  टिका लगाया गया हो और बीमारी के कोई लक्षण न हो,वह जीवित है। 


SARS - COV 2 वायरस को ले जा सकता है और खांसी ,सांस या  छींक  आने पर इसे  दूसरे में फैला सकता है।वैक्सीन लगने के बाद भी लोग कोविड 19 का प्रसार और विकास कर सकते हैं।इन बातों को ध्यान में रखते हुवे कुलपति जी के नाम से नायब तहसीलदार जी को ज्ञापन सौंपते हुवे कहा कि यदि विश्विद्यालय छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुवे निर्णय नही लेता है तो समस्त छात्र छात्राओं द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एन. एस. यू.आई के विधानसभा सचिव श्री देवेन्द्र खेलवार एवं बीए, बीएससी, बीकॉम के सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।
To Top