Balrampur : बलरामपुर जिले के ग्राम केसरी में धूमधाम से महायज्ञ जल विसर्जन का कार्यक्रम किया गया...

Balrampur : बलरामपुर जिले के ग्राम केसरी में धूमधाम से महायज्ञ जल विसर्जन का कार्यक्रम किया गया...

PIYUSH SAHU (BALOD)
@बलरामपुर//कमल चंद साहू।।

विष्णु भगवान महायज्ञ का जल प्रवाहित विसर्जन
बलरामपुर जिला के गांव केसरी में हो रहे महायज्ञ का आज कलश जल प्रवाहित विसर्जन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। जहां डीजे की धूम पर नाचते गाते नजर आया। ग्राम केसरी के लोग काफी श्रद्धालु स्वभाव के हैं जो कि 10 दिनों तक भगवान विष्णु के कथा पान व भक्ति भाव का श्रवण करने के पश्चात आज महायज्ञ का समापन किया गया। जिसमें बच्चे बूढ़े वयस्क डीजे की धुन में अपनी भक्ति भावना को महसूस किया। जिसमें आसपास के समस्त गांव से लोगों का काफी भीड़ दिखाई दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोग अपनी इच्छा  अनुरूप सहयोग राशि भी जमा किए थे। कुछ लोगों ने महायज्ञ में अपने तन मन के साथ आज दसवे दिन तक भगवान की भक्ति में डूबे रहे। विसर्जन के दौरान लोगों में काफी उत्साहित एवं खुश नजर आए। इस कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में लोग महाप्रसाद का व महाभंडारा भी ग्रहण किया। यहां कार्यक्रम को सफल बनाने में लोगों को प्रसाद वितरण व भंडारी को सुचारू रूप से चलाने में ओम प्रकाश जायसवाल, अवध बिहारी पटेल, आद्दया नंद जयसवाल आदि कई लोगों ने अपनी सहभागिता निभाया। इस दौरान ग्राम सरना से भी सद्भावना टीम 10 दिनों में कुछ दिनों तक महायज्ञ में भजन कीर्तन नजर आए जिनमें टीम के वरिष्ठ  जनपद सदस्य राजेश जयसवाल, मनोज कुमार दयाल, राम विनायक सेन, महेंद्र कुमार काशी, विनोद कुमार साहू, कमल चंद साहू, शिवप्रसाद कुशवाहा, जगदेव राम साहू, सोनू सेन, रामप्रताप साहू आदि काफी संख्या में उपस्थित थे।
To Top