@बलरामपुर//कमल चंद साहू।।
शासन द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जाता है। जिसमें अधिकतम ₹500000 तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। इससे संबंधित बलरामपुर जिला का समस्त ग्राम पंचायतों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें आम व्यक्ति अपने सचिव के माध्यम से जानकारी हासिल कर सकता है। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत सरना के सचिव आनंद कुमार गुप्ता प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है।वे चाहते हैं कि इस योजना से कोई भी व्यक्ति वंचित न रह सके इस धारणा से व्हाट्सएप ग्रुप में जानकारी शेयर कर रहे हैं। जिससे लोग शासन की योजना आयुष्मान भारत से लगाए जाने वाले कैंप में समस्त प्रकार की समस्याएं हल करने का कोशिश किया जाएगा। ग्राम पंचायत शर्मा के सचिव बताते हैं कि 18 मार्च 2021 से 22 मार्च 2021 तक ग्राम पंचायत सरना में आयुष्मान भारत से संबंधित कैंप लगाया जाएगा इसकी जानकारी वे देना चाह रहे हैं। बलरामपुर जिले से प्रत्येक व्यक्ति इस योजना का लाभ लेने के लिए लगाए जा रहे थे कि जानकारी अपने पंच, सरपंच, सचिव व अन्य पदाधिकारियों से संपर्क करके भी योजना का लाभ उठाने में सहायता ले सकते हैं।